झुंझुनूं के अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज समिति द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया
झुंझुनूं के अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज समिति द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन
झुंझुनूं : लंदन प्रवासी डॉक्टर नटवरलाल टीबडेवाल के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में योग शिक्षिका डॉक्टर पूनम सिंघल एवं योग शिक्षक बंशीलाल भूरिया ने शिविर में आए अग्र बंधुओं और अग्रवाल समाज की महिलाओं को विभिन्न योग क्रियाएं सिखायी। अंत में अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश कुमार हलवाई चिड़ावा वाला, समिति के मंत्री अजीत कुमार राणासरिया एवं भामाशाह रामगोपाल टीबडेवाल ने डॉक्टर पूनम सिंघल एवं बंशीलाल भूरिया को प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। पवन सिंघल ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला और आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में राकेश हलवाई, संतोष कुमार टीबडेवाल, अजय माखरिया, प्रमोद खंडेलिया कपड़ेवाला सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041865


