[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में बारिश बनी मुसीबत, जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त | अधूरा ड्रेनेज प्रोजेक्ट बना चिंता का कारण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में बारिश बनी मुसीबत, जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त | अधूरा ड्रेनेज प्रोजेक्ट बना चिंता का कारण

नवलगढ़ में बारिश बनी मुसीबत, जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त | अधूरा ड्रेनेज प्रोजेक्ट बना चिंता का कारण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : सोमवार रात से नवलगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में तेज गड़गड़ाहट व हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। यह बारिश देर रात 12 बजे तक रुक-रुक कर होती रही और मंगलवार तड़के एक बार फिर बारिश ने दस्तक दी। लगातार बारिश से शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया।

बारिश के चलते शहीद स्मारक, तहसील कार्यालय के सामने, घूमचक्कर रोड, आशा के झरने के पास, रामदेवरा चौक और बड़ा मोहल्ला जलमग्न हो गए। कई दुकानों और घरों में पानी घुस गया। बाइक और स्कूटर सवार सड़कों पर फंसे नजर आए। स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने नगरपालिक प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हर साल मानसून से पहले नालियों की सफाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत पहली ही बारिश में उजागर हो जाती है। समय पर सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो जाती है और निचले इलाके डूब जाते हैं।

शहरवासियों का कहना है कि वर्षों से अधूरा पड़ा ड्रेनेज प्रोजेक्ट अब गंभीर समस्या बन चुका है। जब तक यह परियोजना पूरी नहीं होती, तब तक हर मानसून में शहर जलभराव से जूझता रहेगा। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ड्रेनेज प्रोजेक्ट को पूर्ण करने और नियमित नाली सफाई की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62