[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारी शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारी शुरू

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारी शुरू

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग झुंझुनूं के आदेशानुसार 21मई से 21 जून तक 30 दिवसीय “काउंटडाउन योगाभ्यास ” कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है। यह विशेष योगा अभ्यास सत्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर गोरीर में प्रतिदिन सुबह 1 घंटे के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिसका संचालन योग प्रशिक्षक अभिमन्यु शर्मा और महिला योग प्रशिक्षक अनिता कुमारी द्वारा किया जा रहा है। इन सत्रो में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों और प्राणायामों का अभ्यास कराया जा रहा है।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक अभिमन्यु शर्मा ने अपने दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करके होने वाले लाभों पर चर्चा एवं जन जागरूकता का प्रचार प्रसार किया।इस अवसर पर सबसे पहले प्रार्थना से शुरुआत की गई। उसके बाद योग प्रशिक्षक ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के तहत सभी आसनों का अभ्यास कराया। जिसमें ग्रीवा चालान, स्कंध संचालन, कटी चालन एवं घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दंण्डासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रा आसन, अर्ध उष्ट्रासन, शशांक आसन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मकराआसन, भुजंगासन, सलभ आसन, सेतुबंधआसन, उत्तानपाद आसान, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन, शवासन कपालभाति, नाड़ी शोधन, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान मुद्रा का अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ मनोज मीणा कंपाउंडर कंवर सिंह ने समस्त ग्रामीण वासियों से अपील की है कि वे अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाए। तथा 21 जून को होने वाले कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग ले।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin