[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा एंव भारत मुक्ति मोर्चा का राष्ट्रव्यापी आंदोलन गुढा तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा एंव भारत मुक्ति मोर्चा का राष्ट्रव्यापी आंदोलन गुढा तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा एंव भारत मुक्ति मोर्चा का राष्ट्रव्यापी आंदोलन गुढा तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां

गुढ़ागौड़जी : सांप्रदायिकता के आधार पर देश भर में बेगुनाह मुसलमानों की मॉब लिंचिंग कर हत्याएं करना और मुसलमानों के मस्जिदों, मदरसों, दुकानों, मकानों, ईदगाहों और बस्तियों को बुलडोजर से उजाड़ने एवं केन्द्र सरकार द्वारा वक्फ कानून में संविधान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ जाकर किए गए संशोधनों को रद्द करने व न्याय के लिए राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा और भारत मुक्ति मोर्चा तथा सहयोगी संगठनों द्वारा शनिवार को राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया गया और गुढा तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले एक दशक से भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार में लगातार देश भर में मुसलमानो पर अन्याय अत्याचार एंव उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढी है। जिसमें मुख्य रूप से फर्जी गो कसी मोब ब्लीचिंग फर्जी लव जिहाद के नाम पर हत्याएं की जा रही है।

इस मौके पर राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा जिला अध्यक्ष महबूब चौहान, शौकत मंसूरी, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद फारूक, अयूब चौहान, रफीक चौहान, फारूक अली, सरवर चौहान, ताहिर कुरैशी, भारत मुक्ति मोर्चा से बेगपाल सिंह मूल निवासी, रणधीर मूल निवासी, महेंद्र कलावत, प्रकाश ठेकेदार, नरेश सोंथली, पिंटू शेरावत, महावीर कांटीवाल, भारत मुक्ति मोर्चा महिला संघ से सरिता देवी, सुनीता देवी, कमला देवी, सप्यार देवी सहित कई महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin