[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

होटल और कैफे में पुलिस का छापा, पांच युवक-युवतियों को हिरासत में लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

होटल और कैफे में पुलिस का छापा, पांच युवक-युवतियों को हिरासत में लिया

होटल और कैफे में पुलिस का छापा, पांच युवक-युवतियों को हिरासत में लिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की तलाश के उद्देश्य से क्षेत्र में विशेष औचक चैकिंग अभियान चलाया। कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं देवेंद्र सिंह राजावत के निर्देश और एएसपी व वृत्ताधिकारी नवलगढ़ राजवीर सिंह के सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने होटल, ढाबा, कैफे, धर्मशाला व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गहन जांच की।

इस दौरान विभिन्न स्थानों से पांच गैरसायलान (अवांछित व्यक्ति) को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में अनिशा मंडल, मोतीराम, आफिया शेख, रानी मंडल और लक्ष्मण सिंह शामिल हैं। जांच के दौरान होटल और धर्मशालाओं के रजिस्टरों की जांच की गई, आगंतुकों की पहचान का सत्यापन किया गया, सीसीटीवी फुटेज और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

एएसपी राजवीर सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77