[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय बीडीके अस्पताल में रक्तचाप माह के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय बीडीके अस्पताल में रक्तचाप माह के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

राजकीय बीडीके अस्पताल में रक्तचाप माह के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में रक्तचाप माह की गतिविधियों के रूप में नर्सिंग महाविद्यालय में नर्सिंग विद्यार्थियों के द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता की गई। पोस्टर का पीएमओ डॉ जितेन्द्र भाम्बू,डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवरलाल सर्वा,आर एम ओ डॉ सिद्धार्थ शर्मा, डॉ विजय झाझडिया ने अवलोकन किया। विद्यार्थीयों ने पोस्टर के माध्यम से रक्तचाप के कारक, निदान, उपचार को दर्शाया गया।

पीएमओ डॉ जितेन्द्र भाम्बू ने बताया कि आमजन में बढ़ता तनाव, खान-पान में बदलाव, व्यायाम में कमीं, युवाओं में बढता मदिरा एवं तम्बाकू का सेवन, बच्चों में नमक युक्त जंक फूड का प्रयोग रक्तचाप को समाज में बढ़ावा दे रहा है। आमजन में जागरूकता एवं नियमित दिनचर्या में बदलाव करके रक्तचाप में कमीं लाई जा सकती है।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवरलाल सर्वा ने बताया कि विगत एक माह से रक्तचाप जागरूकता हेतु गतिविधियां की जा रही है। साईकिल रैली, मैराथन, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आमजन द्वारा निरंतर सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है। कार्यक्रम को पीएमओ डॉ जितेन्द्र भाम्बू, डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवरलाल सर्वा, डॉ नावेद, डॉ आबिदा खान ने संबोधित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77