[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यादव समाज ने मृत्यु भोज पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

यादव समाज ने मृत्यु भोज पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

यादव समाज ने मृत्यु भोज पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

बसावा (नवलगढ़) : सामाजिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बसावा गांव के यादव समाज ने मृत्यु भोज जैसी परंपरा को हमेशा के लिए समाप्त करने का निर्णय लिया है। समाज के गणमान्य लोगों की बैठक सुशील यादव के निवास पर आयोजित की गई, जिसमें यह सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता अशोक यादव ने की। उन्होंने मृत्यु भोज को एक सामाजिक बुराई बताते हुए इसके पूर्ण बहिष्कार का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने समर्थन दिया। समाज के वरिष्ठजनों व युवाओं ने एकमत से कहा कि मृत्यु भोज से न केवल आर्थिक बोझ बढ़ता है बल्कि यह परंपरा अब केवल दिखावे और व्यर्थ खर्च का माध्यम बन चुकी है।

फैसले के अनुसार, अब यादव समाज बसावा में कोई भी व्यक्ति मृत्यु भोज नहीं करेगा। जो कोई भी मृत्यु भोज करेगा, उसका समाज द्वारा बहिष्कार किया जाएगा। ऐसे आयोजन में समाज का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं होगा।

इस ऐतिहासिक बैठक में महावीर यादव, सुभाष चंद्र, प्रभातीलाल, मामराज, जगदीश प्रसाद खैटा, किसान नेता कैलाश यादव, झुथाराम, कैलाश राबड़, अमरचंद, महेंद्र, अशोक कुमार, शिवकरण, रामवतार, मुगा, लालचंद, गोपाल, बीरबल, पेमाराम, सुशील यादव, बंशीधर, मुलचंद, हरिराम, जगदीश, रामनिवास राबड़ सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin