[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मृत गौवंश के शवों के अपमानजनक निस्तारण का विरोध:पिलानी में हिन्दू क्रांति सेना ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

मृत गौवंश के शवों के अपमानजनक निस्तारण का विरोध:पिलानी में हिन्दू क्रांति सेना ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की मांग

मृत गौवंश के शवों के अपमानजनक निस्तारण का विरोध:पिलानी में हिन्दू क्रांति सेना ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की मांग

पिलानी : पिलानी में हिन्दू क्रांति सेना ने नगरपालिकाओं द्वारा मृत गौवंश के शवों के अपमानजनक निस्तारण के विरोध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। जिला कलेक्टर के नाम भेजे गए ज्ञापन में मृत गौवंश के शवों का सम्मानपूर्वक निस्तारण की मांग की गई है। हिन्दू क्रांति सेना के प्रदेशाध्यक्ष विकास डूमोली ने कहा कि नगरपालिकाएं मृत गौवंश के शवों को खुले में फेंक देती हैं। सनातन संस्कृति में गाय को मां का दर्जा दिया जाता है। इसलिए शवों की यह स्थिति हिन्दू समाज को पीड़ा पहुंचाती है। संगठन ने कलेक्टर से मांग की है कि नगरपालिकाओं को गड्ढा खोदकर सम्मानपूर्वक निस्तारण के आदेश दिए जाएं।

प्रदेशाध्यक्ष विकास डूमोली और प्रदेश सचिव लोकेश डाडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार सोनू आर्य को ज्ञापन सौंपा। साथ ही पिलानी शहर और विद्या विहार नगरपालिकाओं को भी ज्ञापन दिया गया। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में प्रशांत शर्मा, गोविन्द, प्रदीप नूहंद, सौरभ साड़ोदिया, यमन, मोहित, रवि भार्गव, विकास, कुणाल, जोयश, अंकित, सोहित, सनी सिंह, प्रशांत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin