[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भरतपुर : जुनैद-नासिर हत्याकांड में आरोपी रिंकू सैनी से पूछताछ में आठ नामों का खुलासा, पुलिस तलाश में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
भरतपुरराजस्थानराज्य

भरतपुर : जुनैद-नासिर हत्याकांड में आरोपी रिंकू सैनी से पूछताछ में आठ नामों का खुलासा, पुलिस तलाश में जुटी

एडीजी ने बताया कि जुनैद-नासिर हत्याकांड मामले में हरियाणा पुलिस का पूरा सहयोग मिल रहा है, हम मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में गिरफ्तार आरोपी रिंकू सैनी ने पूछताछ में बड़े खुलासे किए हैं। पूछताछ में घटना में शामिल आठ और आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है।

भरतपुर : राजस्थान के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के दो लोगों की मौत के मामले में भरतपुर पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी किया है। उसमें बताया गया है कि पुलिस वांछित अपराधियों की तलाश कर रही है। पुलिस के पास मौजूद साक्ष्यों के आधार पर कुछ नामों को नामजद किया गया है। पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही है।

घाटमीका के जुनैद-नासिर हत्याकांड में अब पुलिस हरियाणा के आठ आरोपी गौरक्षकों के करीब पहुंच गई है। खास बात यह है कि इस कांड में हरियाणा के नूंह जिले के गौरक्षकों की टीम ही शामिल नहीं थी, बल्कि जींद की टीम भी इस कांड का हिस्सा रही है। राजस्थान पुलिस ने हरियाणा करनाल जिले से एक स्कार्पियो भी बरामद की है। इसमें खून के धब्बे भी मिले हैं।

इस हत्याकांड को लेकर आईपीएस ऑफिसर दिनेश एमएन भी भरतपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भिवानी हत्याकांड में कुल नौ लोग शामिल हैं। इनको चिन्हित कर लिया गया है। राजस्थान पुलिस की तीन टीम इन आरोपियों की तलाश कर रही है और हरियाणा पुलिस का सहयोग मिल रहा है। रिंकू सैनी ने पूछताछ में काफी बातें कबूल की है।

पुलिस ने इस मामले में सफेद कलर की स्कॉर्पियो को भी जब्त किया है। इसमें नूंह निवाली अनिल और श्रीकांत, कैथल निवासी कालू, करनाल निवासी शशिकांत और करनाल निवासी किशोर, भिवानी निवासी मोनू और गोगी के साथ जींद निवासी विकास सहित कुल आठ लोगों को नामजद किया गया है। उसमें ब्लड के निशान भी मिले हैं।

इसको लेकर आशंका जाहिर की जा रही है कि जुनैद और नासिक के साथ मारपीट के दौरान वहां खून बहा हो। वहीं, इस मामले में आरोपियों के परिजनों ने राजस्थान पुलिस पर मारपीट के भी आरोप लगाए हैं। इससे अब राजस्थान और हरियाणा पुलिस में टकराव साफ नजर आ रहा है। वहीं मोनू मानेसर के समर्थन में हरियाणा के हथीन में महापंचायत भी हुई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77