[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसानों को दी आधुनिक तकनीक की जानकारी:सरगोठ और मालाकाली के किसानों ने लिया शिविर में भाग, फलदार पौधे लगाने की दी सलाह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

किसानों को दी आधुनिक तकनीक की जानकारी:सरगोठ और मालाकाली के किसानों ने लिया शिविर में भाग, फलदार पौधे लगाने की दी सलाह

किसानों को दी आधुनिक तकनीक की जानकारी:सरगोठ और मालाकाली के किसानों ने लिया शिविर में भाग, फलदार पौधे लगाने की दी सलाह

श्रीमाधोपुर : कृषि विज्ञान केंद्र, अरनिया (श्रीमाधोपुर) ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की है। सरगोठ और मालाकाली ग्राम पंचायत के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराया गया। केंद्र के प्रभारी डॉ. महेश चौधरी ने किसानों को बागवानी, कृषि और पशुपालन की जानकारी दी। उन्होंने मिट्टी परीक्षण के बाद बुआई करने और फलदार पौधों की उन्नत तकनीकों पर विशेष जोर दिया।

डॉ. शंकर लाल कस्वां ने प्राकृतिक खेती पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने जीवामृत, बीजामृत और दशपर्णी बनाने की विधि समझाई। साथ ही सही बीज चयन और बुवाई के तरीके भी बताए। इफको, सीकर के क्षेत्रीय अधिकारी शंकर लाल गठाला ने नैनो उर्वरकों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ये पर्यावरण के अनुकूल हैं और रासायनिक अवशेषों को कम करते हैं।

सहायक कृषि अधिकारी सतपाल यादव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। फार्म पॉन्ड, तारबंदी, सिंचाई पाइप लाइन, कृषि यंत्र और बालिका शिक्षा पर मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया। रामावतार मिश्रा ने जैविक खेती के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। कृषि पर्यवेक्षक सरदार मल बधाला ने पॉली हाउस और बूंद-बूंद सिंचाई की जानकारी साझा की। कृषि पर्यवेक्षक सरोज और नरेंद्र कुमावत ने मिट्टी परीक्षण और पोषण प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका विशेषज्ञों ने तकनीकी समाधान प्रस्तुत किया।

Related Articles