सरदारशहर में स्काउट-गाइड का विशेष प्रशिक्षण शिविर:100 से अधिक छात्राएं सीख रहीं ब्यूटी पार्लर, मेहंदी, सिलाई और डांस
सरदारशहर में स्काउट-गाइड का विशेष प्रशिक्षण शिविर:100 से अधिक छात्राएं सीख रहीं ब्यूटी पार्लर, मेहंदी, सिलाई और डांस
सरदारशहर : राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ ने सरदारशहर में 45 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर शुरू किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में यह शिविर अंबेडकर मोहल्ले में आयोजित किया जा रहा है।
स्काउट गाइड की शिक्षिका इंदुबाला वर्मा के नेतृत्व में 100 से अधिक छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में छात्राएं अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न कौशल सीख रही हैं। हिमांशु चौहान मेहंदी, कृष्णा स्वामी नृत्य, संतोष स्वामी ब्यूटी पार्लर और चुकी देवी सिलाई का प्रशिक्षण दे रही हैं।
शिविर का आयोजन विशेष रूप से गरीब तबके की छात्राओं को ध्यान में रखकर किया गया है। इन कोर्सों के लिए बाजार में हजारों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। शिविर प्रभारी इंदुबाला वर्मा के अनुसार, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की छात्राओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042908


