[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार : 2 साल तक करता रहा युवती यौन शोषण, हरियाणा के लोहारू से पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार : 2 साल तक करता रहा युवती यौन शोषण, हरियाणा के लोहारू से पकड़ा

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार : 2 साल तक करता रहा युवती यौन शोषण, हरियाणा के लोहारू से पकड़ा

पिलानी : पिलानी पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को हरियाणा के लोहारू से गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय उर्फ बाबा (20) रतनाराम की ढाणी तन भावठड़ी का रहने वाला है। थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि आरोपी उसे अपनी बहन के घर ले गया। वहां उसने बिना शादी किए 2 साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। दो माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles