सुजानगढ़ में मानसून पूर्व बारिश से किसानों में उत्साह:30 एमएम से अधिक बारिश के बाद बाजरा बुवाई शुरू, अच्छी फसल की संभावना
सुजानगढ़ में मानसून पूर्व बारिश से किसानों में उत्साह:30 एमएम से अधिक बारिश के बाद बाजरा बुवाई शुरू, अच्छी फसल की संभावना
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में मानसून पूर्व की अच्छी बरसात होने के बाद बाजरा की फसल की बुवाई शुरू हो गई है। किसान अपने खेतों में निकल पड़े हैं और फसल बुवाई की तैयारियों में लगे हैं। सुजानगढ़ क्षेत्र में फिलहाल खरीफ की फसल में ज्यादातर बाजरा की बुवाई की जा रही है।
सुजानगढ़ में सिंचित क्षेत्र कम और बारानी क्षेत्र ज्यादा है। इसलिए यहां के किसान बारिश पर निर्भर रहते हैं। खरीफ की फसलों के संतुलित बारिश और तेज गर्मी दोनों चाहिए होती है। किसान सुभाष मंडा ने बताया कि फिलहाल 30 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसलिए इस बार बाजरा की अच्छी फसल होने की उम्मीद बन रही है।
आपको बता दें कि इस क्षेत्र के किसान खरीफ के समय बाजरे सहित मूंग, मोठ, ग्वार सहित अन्य फसलों की बुवाई करते है। साथ ही सिंचित इलाकों में मूंगफली की फ़सल भी बोई जाती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045294

