[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चला के सरकारी कार्यालयों का एडीएम ने किया निरीक्षण:अस्पताल में गंदगी मिली, चिकित्सा अधिकारी को दिए सफाई के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

चला के सरकारी कार्यालयों का एडीएम ने किया निरीक्षण:अस्पताल में गंदगी मिली, चिकित्सा अधिकारी को दिए सफाई के निर्देश

चला के सरकारी कार्यालयों का एडीएम ने किया निरीक्षण:अस्पताल में गंदगी मिली, चिकित्सा अधिकारी को दिए सफाई के निर्देश

नीमकाथाना : नीमकाथाना के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने चला गांव में स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ मौजूद मिला। लेकिन यहां संस्थागत प्रसव नहीं हो रहे हैं। केंद्र में आउटडोर, टीकाकरण और दवाइयों की व्यवस्था की जानकारी ली गई।

स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नया भवन निर्माणाधीन है, जो 5-6 महीनों में तैयार हो जाएगा। एडीएम ने चिकित्सा अधिकारी को तत्काल सफाई करवाने के निर्देश दिए। आयुर्वेदिक औषधालय में स्टाफ उपस्थित था और व्यवस्थाएं सामान्य पाई गईं। ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक मौजूद थे। यहां मनरेगा का एक कार्य चल रहा है। पंचायत में 1000 पौधे तैयार किए गए हैं।

कृषि पर्यवेक्षक केंद्र में सहायक कृषि अधिकारी सहित स्टाफ उपस्थित था। खरीफ फसल के लिए खाद-बीज और उपकरणों की जानकारी ली गई। पशु चिकित्सालय के नए भवन में भी साफ-सफाई का अभाव मिला। पशुधन निरीक्षक को सफाई के निर्देश दिए गए। पटवार मंडल ग्राम पंचायत के एक कमरे में संचालित हो रहा है। पटवारी चला और डेहरा जोहड़ी दोनों का चार्ज संभाल रहे हैं। निरीक्षण के समय वे डेहरा जोहड़ी में थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin