[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सूरजगढ़ : एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी गंगाधर (उम्र 35 वर्ष), निवासी भिवानी (हरियाणा) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रकरण सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। शिकायत के बाद थानाधिकारी हेमराज मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने अथक प्रयासों के बाद हरियाणा के भिवानी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अपहृता को सुरक्षित वापस लाया। अपहृता के बयान न्यायालय में लेखबद्ध कराए गए हैं। आरोपी गंगाधर पुत्र राजकुमार, जाति धाणक, को न्यायिक हिरासत में झुंझुनूं जेल भेजा गया है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी हेमराज मीणा, सहायक थानाधिकारी रघुवीर सिंह, कांस्टेबल महेश कुमार, राजकुमार, प्रवीण कुमार, त्रिवेंद्र और महिला कांस्टेबल मीना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin