[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती:पाटन के राजकीय कॉलेज में आयोजित हुई निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती:पाटन के राजकीय कॉलेज में आयोजित हुई निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती:पाटन के राजकीय कॉलेज में आयोजित हुई निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

पाटन : पाटन के राजकीय कॉलेज में शनिवार को अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीणा ने की। डॉ. मीणा ने अहिल्याबाई होलकर के योगदान को याद किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, मंदिरों का जीर्णोद्धार और घाटों के निर्माण जैसे कार्यों का उल्लेख किया। साथ ही उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता की भी चर्चा की। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर किरण यादव ने प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें भाषण, प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन शामिल थे। कार्यक्रम में 30 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में चंदा खरेरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में मोनिका यादव और प्रश्नोत्तरी में खुशी यादव विजेता रहीं। मुख्य वक्ता डॉ. धर्मवीर कुमावत ने अहिल्याबाई के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. योगेश कुमार सबल ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को अहिल्याबाई के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में डॉ. ओमपाल कालावत और डॉ. सीता मीणा भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin