[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोरिंडा धाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भागवत का महात्म्य प्रसंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मोरिंडा धाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भागवत का महात्म्य प्रसंग

कथा में सजी जल भरती गोपी नृत्यांगना की झांकी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : कस्बे के गुढा रोड़ स्थित पलटुदास आखाड़ा पंचमुखी हनुमान मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक दिनकर महाराज नैमिषारण्य धाम उत्तरप्रदेश द्वारा भागवत का महात्म्य प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक ने संत महात्माओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संतों का हमेशा सम्मान करना चाहिए और उनके प्रति समर्पण की भावना रखनी चाहिए। क्योंकि शास्त्रों में संत महात्माओं को भगवान से भी बड़ा दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमेशा परमात्मा का नाम जपना चाहिए। परमात्मा का नाम जपने से हर कष्ट का निवारण होता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। धर्म पर चलने वाला मनुष्य बुराइयों से बचकर देवता के समान हो जाता है। बीच-बीच में भजनों की ताल पर श्रोता थिरक उठे। कथा में जल भरती गोपी नृत्यांगना की झांकी सजाई गई।

गुरुवार को कथा के यजमान राधेश्याम कुमावत, सांवरमल खटाणा, राधेश्याम सैनी, डॉ सांवर मल सैनी, धवल कुमार बिछवाल, जगदीश प्रसाद शर्मा, बाबूलाल सैनी, इंद्र सिंह पोंख द्वारा पूजा अर्चना की गई। यजमान बाबूलाल सैनी ने कथा में महाआरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरिण किया। मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए गांव और ढाणियों से कथा स्थल तक बस की व्यवस्था भी की गई है। बस सुविधा 5 जून तक लगातार जारी रहेगी।

इस दौरान आश्रम के महंत रघुनाथ दास महाराज, बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज, शुशीलिया आश्रम गुढा के महंत जगदीशानंद महाराज, फेरन दास महाराज, शनिधाम के पुजारी सुरेंद्र भार्गव, सुरेश मीणा किशोरपुरा, केके सैनी किशोरपुरा, श्रीराम महरानियां, शीशराम रावत, सांवरमल स्टेशन मास्टर, श्रीराम मीणा, मंदिर कमेटी अध्यक्ष गजराज सिंह शेखावत, महावीर रावत, रामजीलाल शर्मा, मेवाराम सैनी, विलास राम सैनी, मूलचंद सैनी, दीपेन्द्र सिंह शेखावत, मक्खन लाल शर्मा सिंगनोर, शिम्भू दयाल सैनी, हनुमान कसाणा भंडारी, मनोहर लाल दीपपुरा, लालचंद गाडराटा, जयकिशन शर्मा सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77