[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के डूमोली में अतिक्रमण हटाया:जेसीबी से खाली कराया सार्वजनिक रास्ता, दोबारा कब्जा करने पर होगी कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

खेतड़ी के डूमोली में अतिक्रमण हटाया:जेसीबी से खाली कराया सार्वजनिक रास्ता, दोबारा कब्जा करने पर होगी कार्रवाई

खेतड़ी के डूमोली में अतिक्रमण हटाया:जेसीबी से खाली कराया सार्वजनिक रास्ता, दोबारा कब्जा करने पर होगी कार्रवाई

सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के डूमोली खुर्द में तहसील प्रशासन ने रास्ता खोलो अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। नायब तहसीलदार सत्यनारायण के नेतृत्व में टीम ने सार्वजनिक रास्तों से अतिक्रमण हटाया। प्रशासन की टीम जेसीबी मशीन और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। डूमोली खुर्द से मुरादपुर तक डेढ़ किलोमीटर और डूमोली खुर्द से ईशकपुरा तक के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त किया गया। इन रास्तों पर अवैध कब्जे के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।

नायब तहसीलदार ने चेतावनी दी कि अतिक्रमण करने वालों को पाबंद किया गया है। अगर कोई दोबारा रास्ते पर कब्जा करता है तो भू राजस्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष योगेश गुर्जर, गिरदावर जगदीश सैनी, पटवारी बलवीर, लोकेश, बुधराम, सरपंच सत्यवीर सिंह और धोलाराम पहलवान समेत कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77