[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंडाली ग्राम पंचायत में 1.25 करोड़ के गबन मामले में सरपंच नानची देवी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इंडाली ग्राम पंचायत में 1.25 करोड़ के गबन मामले में सरपंच नानची देवी गिरफ्तार

इंडाली ग्राम पंचायत में 1.25 करोड़ के गबन मामले में सरपंच नानची देवी गिरफ्तार

झुंझुनूं : ग्राम पंचायत इंडाली में लगभग 1.25 करोड़ रुपये के गबन और अनियमित भुगतान के मामले में बगड़ पुलिस थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्तमान सरपंच नानची देवी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 26 मई 2025 को तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी पियूष भारद्वाज को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। बतादे कि 18 फरवरी 2025 को पंचायत समिति झुंझुनूं के विकास अधिकारी करणीराम ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, जयपुर के निर्देश पर गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर बगड़ थाने में शिकायत दर्ज की।

जांच में सामने आया कि ग्राम पंचायत इंडाली में ग्राम विकास अधिकारी पियूष भारद्वाज के कार्यकाल में 605 संविदा कर्मचारियों को वेंडर बनाकर सिंगल ओटीपी के जरिए 90,74,608 रुपये का अनाधिकृत भुगतान अज्ञात व्यक्तियों के खातों में किया गया। पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 64 (5) के तहत सभी भुगतान और निकासी के लिए सरपंच और सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर अनिवार्य हैं, जिसके चलते दोनों की जिम्मेदारी तय की गई।

बगड़ थाना प्रभारी चंद्रभान की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत और वृताधिकारी हरिसिंह धायल के मार्गदर्शन में जांच की। बैंक और ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड्स की जांच के बाद 28 मई 2025 को नानची देवी (38 वर्ष, निवासी इंडाली) को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले पियूष भारद्वाज (निवासी सूर्यविहार कॉलोनी, झुंझुनूं) को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin