[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोजगार के अवसरों से खिला भविष्य: झुंझुनूं में एक दिवसीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोजगार के अवसरों से खिला भविष्य: झुंझुनूं में एक दिवसीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन

439 युवाओं का प्रारम्भिक चयन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के तहत उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय (मॉडल कैरियर सेन्टर) झुंझुनूं द्वारा बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। यह मेला रोजगार कार्यालय परिसर, झुंझुनूं में प्रातः 10 बजे शुरू हुआ । जिसमें निजी क्षेत्र की 13 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किए।

इस रोजगार मेले में पुखराज हेल्थकेयर लिमिटेड जयपुर, ऑरिक मोटर्स प्रा. लि. झुंझुनूं, जी4एस सिक्योर सॉल्यूशन इंडिया प्रा. लि. (गुरुग्राम), एलआईसी ऑफ इंडिया, इनोवेशन लिमिटेड जयपुर, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस झुंझुनूं, एस्के फैब्रिकेशन बावल (हरियाणा), स्टाइलम प्रा. लि. पंचकुला (हरियाणा), केटीए पॉवर्स प्रा. लि. मंड्रेला, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन पिलानी, पीरामल फाउंडेशन बगड़, बीएसवीएस (आरएसईटीआई) झुंझुनूं और डीआईसी झुंझुनूं जैसी नामचीन कंपनियों ने अपने रोजगार अवसरों की जानकारी दी और साक्षात्कार आयोजित किए।

मेले में कुल 850 बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 439 युवाओं का प्रारम्भिक चयन विभिन्न कंपनियों में रोजगार एवं प्रशिक्षण के लिए किया गया। सहायक निदेशक दयानन्द यादव ने सभी अभ्यर्थियों को शिविर में आई कंपनियों की विस्तृत जानकारी दी और मुख्यमंत्री युवा संबल योजना सहित रोजगार कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक नानूराम गहनोलियां ने स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं पर प्रकाश डाला और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर रोजगार कार्यालय के पवन सैनी, सहायक प्रोग्रामर विकास कुमार, विकास सैनी, विक्रम सिंह, सुशीला ने शिविर की व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संपादित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin