[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शनि जयंती पर सरदारशहर में आध्यात्मिक समारोह:घंटाघर के शनि मंदिर में जागरण, भजन गायक रोशननाथ ने की प्रस्तुति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

शनि जयंती पर सरदारशहर में आध्यात्मिक समारोह:घंटाघर के शनि मंदिर में जागरण, भजन गायक रोशननाथ ने की प्रस्तुति

शनि जयंती पर सरदारशहर में आध्यात्मिक समारोह:घंटाघर के शनि मंदिर में जागरण, भजन गायक रोशननाथ ने की प्रस्तुति

सरदारशहर : सरदारशहर के घंटाघर स्थित शनि मंदिर में शनि जयंती के अवसर पर 17वां जागरण आयोजित किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक संत रोशननाथ महाराज ने अपनी सुरीली आवाज से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। रोशननाथ महाराज ने ‘गणेश आया रिद्धि सिद्धि लाया’ से भजनों की शुरुआत की। उन्होंने ‘रटो पार्वती के भरतार’ और ‘मलिक के दरबार में है सभी का खाता’ जैसे भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए।

कार्यक्रम में समाजसेवी विमल जम्मड़, भाजपा नेता मधुसूदन राजपुरोहित और पंचायत समिति उप प्रधान केसरी शर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। विमल जम्मड़ ने कहा कि शनि मंदिर में दर्शन से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही कर्मों में सुधार होता है और आत्मिक बल मिलता है। शास्त्रों के अनुसार शनिदेव कर्मों के दंडदाता और न्यायप्रिय देवता हैं। मान्यता है कि उनकी पूजा और मंदिर में दर्शन से दुर्भाग्य दूर होता है। बाधाएं शांत होती हैं और न्याय की भावना बढ़ती है। इससे मन में धैर्य और साहस का संचार होता है। जीवन में स्थिरता और शांति मिलती है।

Related Articles