[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में मनाएंगे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न:21 मई को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, भाजपा ने संभाली कमान, सौंपी जिम्मेदारियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में मनाएंगे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न:21 मई को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, भाजपा ने संभाली कमान, सौंपी जिम्मेदारियां

झुंझुनूं में मनाएंगे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न:21 मई को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, भाजपा ने संभाली कमान, सौंपी जिम्मेदारियां

झुंझुनूं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान से आतंकवाद के खात्मे के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में झुंझुनूं जिले में 21 मई को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने की।

भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने बताया कि तिरंगा यात्रा 21 मई को सुबह 8 बजे गांधी चौक से रवाना होकर शहीद स्मारक तक जाएगी। इस यात्रा में जिले भर से हजारों संतजन, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, देशभक्त, प्रबुद्धजन, पूर्व सैनिक, एनजीओ सदस्य, स्काउट गाइड और खिलाड़ी सहित आम नागरिक भाग लेंगे।

यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहेंगी झांकियां और स्लोगन

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने जिले भर के जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ विस्तृत चर्चा की और यात्रा की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय यात्रा के बाद प्रत्येक विधानसभा और मंडल स्तर पर भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

यात्रा के सफल आयोजन के लिए उन्होंने विधानसभावार प्रभारियों की नियुक्ति भी की। यात्रा में तिरंगे झंडों के साथ स्लोगन लिखी पट्टियां और सैनिकों के पराक्रम को प्रदर्शित करती विभिन्न संस्थाओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

बैठक में प्रमुख नेताओं ने लिया भाग

बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री और पूर्व सांसद संतोष अहलावत, विधायक राजेंद्र भांबू, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वंभर पूनिया, विकास शर्मा लोटिया, जिला महामंत्री राजेश दहिया, सरजीत चौधरी, योगेंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा, यात्रा संयोजक युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, प्रधान चिड़ावा, जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह निर्बाण, सोशल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला, विजेंद्र हटवाल, रामनिवास सैनी, ताराचंद सैनी, योगेश, सीए लोकेश अग्रवाल, संजय पारीक, युवा मोर्चा जिला महामंत्री निखिल शर्मा, धर्मपाल भांबू, लीलाधर डूडी, संदीप शास्त्री, मुकेश कुमार दूत, कपिलेश शर्मा, सुदर्शन चौमाल, नरेश, अजय कुमार रांगेड़ा, कुलदीप मान, सुमेर कड़वासरा, होशियार शर्मा, मोहित तामड़ायत, राजकुमार जांगिड़, बजरंग नायक, पवन धौलपुरिया, राजपाल सिंह, सुरेंद्र यादव, पवन कुमार, विलास सैनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77