[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पति पर पत्नी ने किया चाकू से हमला:पत्नी और साथी महिला गिरफ्तार, जमीन से जुड़ा था विवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पति पर पत्नी ने किया चाकू से हमला:पत्नी और साथी महिला गिरफ्तार, जमीन से जुड़ा था विवाद

पति पर पत्नी ने किया चाकू से हमला:पत्नी और साथी महिला गिरफ्तार, जमीन से जुड़ा था विवाद

पाटन : हसामपुर में जमीन विवाद को लेकर एक पत्नी ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 16 मई 2025 को हसामपुर गांव में हुई। पीड़ित सुशील कुमार अपनी पत्नी आरती से जमीन-जायदाद पर चर्चा कर रहा था। सुशील द्वारा समझाने का प्रयास करने पर आरती ने गाली-गलौच शुरू कर दी।

आरती कमरे से चाकू लेकर आई। उसकी बहन ज्योति ने सुशील को पीछे से पकड़ लिया। इसी दौरान आरती ने सुशील के पेट में चाकू मार दिया। घायल सुशील को पहले हसामपुर अस्पताल ले जाया गया। फिर पाटन सरकारी अस्पताल से कोटपूतली और वहां से जयपुर रेफर किया गया। पाटन थाना अधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार, पीड़ित की मां संतोष देवी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपी महिलाएं हसामपुर के वार्ड नंबर 5 की रहने वाली हैं। घायल सुशील का जयपुर में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77