[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हाईटेंशन-टावर विवाद में 8 घंटे तक धरने पर बैठे शिव-विधायक:लंबी वार्ता के बाद घेराव किया स्थगित; रविंद्र सिंह भाटी बोले-जनभावना की जीत हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बाड़मेरराजस्थानराज्य

हाईटेंशन-टावर विवाद में 8 घंटे तक धरने पर बैठे शिव-विधायक:लंबी वार्ता के बाद घेराव किया स्थगित; रविंद्र सिंह भाटी बोले-जनभावना की जीत हुई

हाईटेंशन-टावर विवाद में 8 घंटे तक धरने पर बैठे शिव-विधायक:लंबी वार्ता के बाद घेराव किया स्थगित; रविंद्र सिंह भाटी बोले-जनभावना की जीत हुई

बाड़मेर : बाड़मेर जिले के शिव मणिहारी गांव में हाईटेंशन टावर लगाए जाने के विरोध को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके खिलाफ शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने ग्रामीणों के साथ शिव थाना परिसर में धरना दे दिया।

विधायक ने प्रशासन और पुलिस पर गरीब किसानों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया। शनिवार देर रात 1 बजे बाड़मेर एडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारियों और ग्रामीण प्रतिनिधियों के बीच लंबी वार्ता हुई। इसके बाद सहमति बन गई। करीब 8 घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद रात 1.30 बजे धरना समाप्त किया गया। रविवार को होने वाला थाने घेराव को भी स्थगित कर दिया गया।

प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी और जनभावनाओं का सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही विधायक भाटी के हस्तक्षेप के बाद इस घटनाक्रम में संलिप्त अधिकारियों पर उच्च स्तरीय जांच बैठा दी गई है।

विधायक और शिव थानाधिकारी के बीच हुई बहस।
विधायक और शिव थानाधिकारी के बीच हुई बहस।

मांगे बनाने पर बनी सहमति

विधायक भाटी ने इस मामले में मुख्य भूमिका निभाने वाले रामसर SDM को लेकर प्रशासन के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज करवाईं। भाटी ने कहा- उक्त अधिकारी पर पूर्व में भी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटी सरकारी जमीनों की अवैध बिक्री के गंभीर आरोप लग चुके हैं।

भाटी की मांग पर प्रशासन ने रामसर SDM को तत्काल प्रभाव से शिव क्षेत्र से हटाने का आश्वासन दिया है।

इसके अतिरिक्त विधायक भाटी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन निर्दोष ग्रामीणों को पुलिस द्वारा बलपूर्वक हिरासत में लिया गया था, उन्हें तत्काल रिहा कर दिया गया है। उन पर किसी प्रकार की कानूनी कार्यवाही नहीं की जाएगी। इन सभी निर्णयों के उपरांत ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से धरना समाप्त करने की घोषणा की।

2 माह के बच्चे की मां को किया था गिरफ्तार। थाना परिसर में ही दे दिया धरना।
2 माह के बच्चे की मां को किया था गिरफ्तार। थाना परिसर में ही दे दिया धरना।

आज होने वाला शिव पुलिस थाना घेराव को किया स्थगित

धरना समाप्ति के पश्चात विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा- यह केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि जनभावनाओं की जीत है। मैं क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और संविधानिक तरीके से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाई।

इसी के साथ शिव विधायक ने जनता से यह अपील की कि रविवार सुबह होने वाले शिव पुलिस थाना घेराव को भी स्थगित किया जाता है। साथ ही विधायक ने चेतावनी भी दी कि अगर आने वाले समय में ऐसी घटना फिर होती ही तो इसी मजबूती से जनता के साथ खड़े नज़र आयेंगे।

इस वीडियो से उपजा विवाद, रामसर एसडीएम अनिल जैन महिला से उलझते नजर आए।
इस वीडियो से उपजा विवाद, रामसर एसडीएम अनिल जैन महिला से उलझते नजर आए।

यह था मामला

बाड़मेर जिले के शिव क्षेत्र के मणिहारी गांव में ब्यावर ट्रांसमिशन लि. कंपनी की ओर से हाइटेंशन तारों के पोल लगाने के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई थी। इसको लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग कई वीडियो सामने आए हैं।

एक वीडियो में ग्रामीण महिला के साथ रामसर एसडीएम अनिल जैन और पुलिसकर्मी उलझे हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मारपीट और विरोध का वीडियो वायरल होने पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ग्रामीणों के साथ शिव थाने पहुंचे और घेराव कर धरने पर बैठ गए।

मणिहारी गांव में खसरा संख्या 582 में किसान हरखाराम कुमावत का खेत है। किसान के खेत में जहां टावर खड़ा किया जा रहा है वहां किसान के मकान की नींव भरी हुई है। नींव के ऊपर से हाइटेंशन तार जा रहे हैं। किसान ने घर की नींव के मुआवजे को लेकर कंपनी के लाइजनर से बात की, लेकिन रुपए देने से इनकार कर दिया। इस पर किसानों ने विरोध किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77