[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजनीतिक दलों के साथ भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राजनीतिक दलों के साथ भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित

राजनीतिक दलों के साथ भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित

सीकर : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने आज निर्वाचन सदन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी के साथ बातचीत की। यह बैठक चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ की जा रही बातचीत के क्रम में है। यह बातचीत रचनात्मक चर्चा की लम्बे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता को पूरा करती है, जिससे राष्ट्रीय और राज्य पार्टी अध्यक्षों को अपने सुझाव और चिंताएं सीधे आयोग के साथ साझा करने में मदद मिलती है। यह पहल सभी हितधारकों के साथ मौजूदा कानूनी ढांचे के अनुसार चुनाव प्रक्रिया को और मजबूत बनाने के आयोग के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है। आयोग ने इससे पहले 06 मई, 2025 को पार्टी अध्यक्ष मायावती के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रतिनिधिमंडलों के साथ, 08 मई, 2025 को पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिधिमंडलों के साथ, 10 मई, 2025 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव एम.ए. बेबी के साथ और 13 मई, 2025 को नेशनल पीपुल्स पार्टी के पार्टी अध्यक्ष कोनराड़ संगमा के साथ मुलाकात की थी। इससे पहले, कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की गई हैं, जिनमें मुख्य कार्यकारी अधिकारियों द्वारा 40 बैठकें, जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा 800 बैठकें तथा निर्वाचन अधिकारियों द्वारा 3879 बैठकें शामिल हैं, जिनमें विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin