[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रायपुर में फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्र से पकड़ा, कट्टा और कारतूस बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

रायपुर में फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्र से पकड़ा, कट्टा और कारतूस बरामद

रायपुर में फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्र से पकड़ा, कट्टा और कारतूस बरामद

पाटन : पाटन पुलिस ने रविवार को रायपुर में फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी डी.पी. उर्फ धर्मपाल को कालाखेड़ा के पास पहाड़ी क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पाटन थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि घटना 29 मार्च 2025 की है। राकेश कुमार रायपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव रायपुर में किराने की दुकान पर सुल्तान गुर्जर, डीपी गुर्जर और यादराम ने उनके साथ गाली-गलौच की। इसके बाद मारपीट की और जान से मारने की नियत से कट्टे से फायरिंग कर दी।

पाटन पुलिस और नीमकाथाना सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने लादीकाबास और टोडा में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य आरोपी धर्मपाल को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें यादराम ओर पवन उर्फ सुल्तान निवासी नानगवास शामिल हैं। दोनों न्यायिक हिरासत में हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin