[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेजेटी यूनिवर्सिटी में हुआ कॅरियर सेमिनार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेजेटी यूनिवर्सिटी में हुआ कॅरियर सेमिनार

जेजेटी यूनिवर्सिटी में हुआ कॅरियर सेमिनार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जेजेटी यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय प्लेसमेंट प्रिपरेशन फॉर डेवलपमेंट था। विदुत टैली ट्रॉनिक्स लिमिटेड के इंजी. एनके जैन ने विद्यार्थियों को बताया कि गुरु और माता-पिता ही अपने बच्चों को कोयले से हीरा बनाते हैं। परिजनों से अपने बच्चों की स्किल पहचान कर डेवलपमेंट करने की सलाह दी। ईयर जॉब पॉइंट की अध्यक्ष पूजा गुप्ता ने कहा कि सरकारी या प्राइवेट जहां भी नौकरी मिले उसे अपनी मेहनत और लगन से पूरा करें। मुंबई की रितिका पांडे ने कहा कि यूनि. में समय-समय पर प्लेसमेंट सेमीनार कराए जाएंगे। चेयरपर्सन डॉ. विनोद टीबड़ेवाल व विशाल टीबड़ेवाल का प्रयास जारी रहेगा। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार व सेमिनार संयोजक डॉ. महेश सिंह राजपूत ने अतिथियों का स्वागत किया। यूनिवर्सिटी में अगले सप्ताह रोजगार मेला लगाया जाएगा। संचालन आरती पंवार ने किया। डॉ. रामदर्शन फोगाट, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अनिल कड़वासरा, डॉ. रामनिवास सोनी, डॉ. वीरेंद्र सिंह मंथ, डॉ. वीडी गुप्ता, डॉ. विनीता, डॉ. कीर्ति, डॉ. सुशीला दुबे, डॉ. कंचन चौधरी, डॉ. कंचन यादव आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin