[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : नेतराम कॉलेज में संयुक्त निदेशक के पद पर आरएएस अधिकारी लगाने का विरोध:लेक्चरर और प्रोफेसर ने काली पट्‌टी बांधकर किया प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : नेतराम कॉलेज में संयुक्त निदेशक के पद पर आरएएस अधिकारी लगाने का विरोध:लेक्चरर और प्रोफेसर ने काली पट्‌टी बांधकर किया प्रदर्शन

संयुक्त निदेशक, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान के पद पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी की नियुक्ति का काली पट्टी बाँधकर किया प्रखर विरोध।

झुंझुनूं : सेठ नेतराम मघराज टीबड़ेवाल राजकीय महिला महाविद्यालय झुंझुनू में ए.बी.आर.एस.एम., राजस्थान (उच्च शिक्षा)संगठन ने 14 फरवरी को राजस्थान सरकार द्वारा तीन दिन पूर्व आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर में संयुक्त निदेशक के पद पर आर.ए.एस.अधिकारी की नियुक्ति का काली पट्टी बाँधकर प्रखर विरोध किया है। संगठन के महामंत्री डॉ सुशील कुमार बिस्सु ने बताया कि संयुक्त निदेशक पद पर वरिष्ठ प्राचार्य के बजाय आरएएस अधिकारी की नियुक्ति किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है, संगठन इसका प्रखर विरोध करता है ।

इसी क्रम में आज पूरे प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में संगठन की इकाइयों के नेतृत्व में भारी संख्या में शिक्षकों ने कालीपट्टी बाँधकर तथा नारे लिखी पट्टियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय इकाई सचिव डॉ. शशि प्रकाश ने बताया कि आज महाविद्यालय में सीकर विभाग के सह सचिव श्री विकास भडिया के नेतृत्व में इस अनुचित एवं अवैधानिक आदेश के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया ।

जिसमें प्राचार्य डा. सिद्धि जोशी डॉ. अनिता चौधरी, अनिता जैफ, श्री किशोर कुमार,रोहिताश, नाथू लाल, जय प्रकाश, राजवीरसिंह, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ.प्रीतम सिंह, डॉ.कल्पना जानू, सुनीता बाबल, डॉ. पीसी चावला, डॉ.पंकज पारीक आदि संकाय सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin