[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

10 मई को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत:सिविल व फौजदारी सहित कई प्रकरणों का होगा निस्तारण, तीन बैंच करेंगे सुनवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

10 मई को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत:सिविल व फौजदारी सहित कई प्रकरणों का होगा निस्तारण, तीन बैंच करेंगे सुनवाई

10 मई को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत:सिविल व फौजदारी सहित कई प्रकरणों का होगा निस्तारण, तीन बैंच करेंगे सुनवाई

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई 2025 को श्रीमाधोपुर न्यायालय परिसर में किया जाएगा। तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं एडीजे श्रीमाधोपुर ने बताया कि इस लोक अदालत में सिविल और फौजदारी प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा। साथ ही एम.ए.सी.टी., पारिवारिक प्रकरण, घरेलू हिंसा और 138 एन.आई.एक्ट के मामलों की सुनवाई होगी। बैंक, बीमा कंपनियों, बीएसएनएल और एवीवीएनएल से जुड़े प्री-लिटिगेशन मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा। श्रीमाधोपुर न्यायक्षेत्र में तीन राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच बनाए गए हैं। ये बैंच श्रीमाधोपुर और खंडेला न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मामलों की सुनवाई करेंगे। पक्षकार 9 मई 2025 तक अपने प्रकरण लोक अदालत में सूचीबद्ध करवा सकते हैं। लोक अदालत में निपटाए गए मामलों की कोई अपील नहीं होती है। न्यायालय कोर्ट फीस भी वापस करता है। लोक अदालत ‘ना किसी की जीत ना किसी की हार’ के सिद्धांत पर काम करती है। इससे पक्षकार लंबी मुकदमेबाजी से बच सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin