[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के होटल में लूटपाट के 2 आरोपी गिरफ्तार:खंडेला के टॉप-10 अपराधियों में शामिल थे दोनों, 5-5 हजार के थे इनामी बदमाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के होटल में लूटपाट के 2 आरोपी गिरफ्तार:खंडेला के टॉप-10 अपराधियों में शामिल थे दोनों, 5-5 हजार के थे इनामी बदमाश

सीकर के होटल में लूटपाट के 2 आरोपी गिरफ्तार:खंडेला के टॉप-10 अपराधियों में शामिल थे दोनों, 5-5 हजार के थे इनामी बदमाश

खंडेला : सीकर के खंडेला थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मनोज मंगावा (24) को रलावता से और अमित मीणा (20) को दुल्हेपुरा से पकड़ा गया। दोनों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित था। अमित मीणा जयपुर के मानसरोवर में एक रेप केस में भी फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी को धन्ना भक्त चौराहा स्थित शर्मा पवित्र भोजनालय के संचालक सुरेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। रात 3:15 बजे पांच लोग होटल पहुंचे और लोहे की रॉड से तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोपियों ने कर्मचारी महादुराम से 17-18 हजार रुपए, सिगरेट और गुटखे के पैकेट छीन लिए। साथ ही उधार में सामान न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस पहले ही जितेंद्र, दीपचंद और राहुल वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस मामले की और जांच में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin