[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांकरिया में बाबा परमानंद दास महाराज का मेला धूमधाम से भरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांकरिया में बाबा परमानंद दास महाराज का मेला धूमधाम से भरा

गांव के मुख्य चौक से मंदिर परिसर तक डीजे के साथ निकाली भव्य झांकी, झांकी का पुष्प वर्षा के साथ ग्रामीणों ने किया जगह-जगह स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कांकरिया में ब्रह्मलीन संत परमानंद दास महाराज का वार्षिक मेला बुधवार को धूम धाम से भरा। मेले में सजी दुकानों पर ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। वहीं महिलाओं और बच्चों ने झूलों का लुफ्त उठाया। मेले में लगे झूले आकर्षण का केंद्र रहे। बुधवार सुबह मेला कमेटी द्वारा बाबा परमानंद दास महाराज की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी मुख्य चौक से शुरू होकर डीजे के साथ गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंची। झांकी का जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। झांकी के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद का भोग लगाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारा सुबह से देर रात्रि तक चला। इसके बाद मेला कमेटी द्वारा मेले में आए हुए दुकानदारों की व्यवस्था करते हुए मेले का शुभारंभ किया गया।

मंगलवार रात्रि को भागीरथ मल योगी एंड पार्टी द्वारा भजनों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। भजनों की ताल पर श्रोता झूम उठे। बाबाई थानाधिकारी कैलाश चंद ने मय पुलिस जाब्ते मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हेड कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल राजेश, चालक पृथ्वी सिंह मीणा और सुरक्षा सखी मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहे।

मेला कमेटी के अध्यक्ष कमल शर्मा, नवल शर्मा, बाबूलाल सिंह, अजय सैनी, बाबूलाल सैनी, सुभाष जांगिड़, महिपाल मीणा, राजकुमार सैनी, मुकेश कुमार सोनी, इंद्राज सैनी, मोहन शर्मा, हरिवंश शर्मा, दिनेश जोशी, रामेश्वर लाल बावड़ी आदि कार्यकर्ता मेले की व्यवस्थाओं में लग रहे। इस दौरान काफी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin