[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑपरेशन सिंदूर:सेना की जवाबी कार्रवाई उत्साह, झुंझुनूं में देशभक्ति की लहर, लोगों ने मनाया जश्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ऑपरेशन सिंदूर:सेना की जवाबी कार्रवाई उत्साह, झुंझुनूं में देशभक्ति की लहर, लोगों ने मनाया जश्न

ऑपरेशन सिंदूर:सेना की जवाबी कार्रवाई उत्साह, झुंझुनूं में देशभक्ति की लहर, लोगों ने मनाया जश्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर सेना की साहसिक और निर्णायक जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सफल होने के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में वीर भूमि झुंझुनूं भी देशभक्ति के रंग में रंग गया। शहर के जोशियों का गट्टा क्षेत्र में सर्व समाज के लोगों ने एकत्र होकर भारत सरकार और सेना के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर आतिशबाजी की और खुशी का इजहार किया।

‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा आसमान

आयोजन स्थल पर उपस्थित जनसमूह ने ‘भारत माता की जय’ और ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के जोश से सराबोर हो गया। हर चेहरे पर गर्व और उत्साह स्पष्ट रूप से झलक रहा था। नागरिकों ने इस सैन्य कार्रवाई को आतंकवाद के विरुद्ध भारत की स्पष्ट और कठोर नीति का परिचायक बताया।

सेना के शौर्य को सलाम, हर भारतीय का सीना हुआ चौड़ा

लोगों ने भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सेना ने आतंकियों को उनके गढ़ में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिससे प्रत्येक भारतीय का मस्तक गर्व से ऊंचा हो गया है। सर्व समाज के लोगों ने एकजुट होकर इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे देश की सुरक्षा के लिए एक अत्यंत आवश्यक कदम बताया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ किसी भी सीमा तक जाने के लिए तत्पर है। लोगों ने जोर देकर कहा कि इस कार्रवाई से पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश मिल गया है कि भारत अपनी सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।

इस अवसर पर भाजपा नेता कमलकांत शर्मा ने कहा, “यह कार्रवाई देश के आत्मसम्मान और सुरक्षा के लिए नितांत आवश्यक थी। हमारी वीर सेना ने अद्वितीय साहस का प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री मोदी के सक्षम नेतृत्व में भारत ने यह दिखा दिया है कि हम आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक युद्ध लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।”

नागरिक मंच झुंझुनूं के अध्यक्ष उमाशंकर महमिया ने कहा, “झुंझुनूं वीरों की धरती है और यहां का प्रत्येक नागरिक सेना के हर कदम पर उनके साथ खड़ा है। आज हमें गर्व है कि हमारी सरकार और सेना ने मिलकर विश्व को यह संदेश दिया है कि भारत कमजोर नहीं है। यह कार्रवाई प्रत्येक देशवासी को गर्व और सुरक्षा की अनुभूति कराती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin