[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में 6 महीने से बंद पड़ी डायलिसिस मशीन:मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा, ग्रामीणों ने दी धरने की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में 6 महीने से बंद पड़ी डायलिसिस मशीन:मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा, ग्रामीणों ने दी धरने की चेतावनी

खेतड़ी में 6 महीने से बंद पड़ी डायलिसिस मशीन:मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा, ग्रामीणों ने दी धरने की चेतावनी

खेतड़ी : खेतड़ी के राजकीय अस्पताल में डायलिसिस मशीन पिछले 6 महीने से बंद पड़ी है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम मुकेश चौधरी को ज्ञापन सौंपा है। राज्य सरकार ने बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए अस्पताल को डायलिसिस मशीन दी थी। डॉक्टर और स्टाफ को मशीन चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई थी। फिर भी मशीन का उपयोग नहीं हो रहा है।

मशीन बंद होने से मरीजों को उपचार के लिए झुंझुनूं, नीमकाथाना और जयपुर जाना पड़ रहा है। खेतड़ी क्षेत्र में यह एकमात्र बड़ा सरकारी अस्पताल है। ग्रामीणों ने प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनकी मांग है कि इस अवधि में मशीन चालू की जाए। ऐसा नहीं होने पर वे उप जिला अस्पताल के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे।

ज्ञापन देने वालों में पार्षद लीलाधर सैनी, अमित सिंह उसरिया, भवानी शंकर, विकास सेन, अंकित शास्त्री, योगेश, प्रमोद कुमार, मोहित, संजय नायक, अनिल नायक, सुनील कुमार, विशाल, नरेंद्र उसरिया, मनोहर लाल, सुनील गुर्जर, राजेंद्र सिंह, शिंभू सिंह समेत कई ग्रामीण शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin