[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भगवान देवनारायण मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा:3 से 12 मई तक होगा कार्यक्रम, 551 महिलाएं निकालेंगी कलश यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भगवान देवनारायण मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा:3 से 12 मई तक होगा कार्यक्रम, 551 महिलाएं निकालेंगी कलश यात्रा

भगवान देवनारायण मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा:3 से 12 मई तक होगा कार्यक्रम, 551 महिलाएं निकालेंगी कलश यात्रा

उदयपुरवाटी : लोहार्गल स्थित गुर्जर समाज के लोक देवता  भगवान देवनारायण मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 3 मई से 12 मई तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत में 551 महिलाएं गोल्याणा से देवनारायण मंदिर लोहार्गल तक कलश यात्रा निकालेंगी। ईशरानाथ धाम के संत सांवताराम भगत के मार्गदर्शन में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। लोहार्गल धाम स्थित बिड़ला धर्मशाला के सामने देवनारायण बगीची में 108 कुंडीय देवनारायण महायज्ञ होगा। कालाकोटा के बलदेवाचार्य महाराज और बुद्धगिरी मंढी फतेहपुर के महंत दिनेशगिरी महाराज कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना, खेतड़ी विधायक दाताराम गुर्जर और नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में गुजरात कैडर के आईपीएस विजय सिंह गुर्जर, नवनियुक्त आईएएस टीना कल्याण और पूनम कसाना मौजूद रहेंगी।

लोहार्गल में यह इस प्रकार का तीसरा धार्मिक आयोजन है। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को किया गया। देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तैयारियों को लेकर समाज के लोगों की बैठक भी आयोजित की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77