[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में बिजली का पोल गिरा:वार्ड 16 में तीन घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित, रात 3 बजे आपूर्ति बहाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में बिजली का पोल गिरा:वार्ड 16 में तीन घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित, रात 3 बजे आपूर्ति बहाल

रतनगढ़ में बिजली का पोल गिरा:वार्ड 16 में तीन घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित, रात 3 बजे आपूर्ति बहाल

चूरू : चूरू के रतनगढ़ तहसील के वार्ड 16 में सोमवार की देर रात बिजली का पोल गिर गया। गनेड़ीवाल मंदिर के पीछे स्थित रिलायंस टावर के पास यह हादसा हुआ। इस कारण पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वार्ड निवासी कमल कुमार भाटी ने सिटी पावर हाउस को सूचित किया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पोल के तारों को काटा और पोल को सुरक्षित तरीके से नीचे उतारा।

गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से मोहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी नंदकिशोर धर्ड, श्याम सुंदर भोजक और चेतन भाटी सहित कई लोग मौके पर एकत्र हो गए। बिजली विभाग ने रात करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल की। करीब तीन से चार घंटे तक लोगों को बिजली के बिना रहना पड़ा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin