विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण किया:लोगों को पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी
विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण किया:लोगों को पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी
पाटन : पाटन के ग्राम बोपिया स्थित वन विभाग की नर्सरी में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आमजन को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। पृथ्वी दिवस की शुरुआत 1970 में अमेरिका से हुई। इसके प्रणेता अमेरिकी राजनेता और पर्यावरण कार्यकर्ता सीनेटर जेलार्ड नेल्सन थे। उस समय प्रदूषण एक बड़ी समस्या बन चुका था। 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव की घटना ने कई लोगों को प्रभावित किया था। इस घटना के बाद पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। नेल्सन के आह्वान पर 22 अप्रैल 1970 को करीब दो करोड़ अमेरिकियों ने पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया। कार्यक्रम में वन विभाग के रामकिशोर मीणा, रतिराम हरिराम, अजय कुमार के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1974152


