[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आयुर्वेद क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए वैद्य जंयत शर्मा को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

आयुर्वेद क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए वैद्य जंयत शर्मा को किया सम्मानित

आयुर्वेद क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए वैद्य जंयत शर्मा को किया सम्मानित

जयपुर/सूरजगढ : अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की ओर से राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में शुक्रवार 11-14 अप्रैल 2025 तक राष्ट्रीय आरोग्य मेला शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा रहे।समारोह में विशिष्ट अतिथि विधायक बालमुकुन्द आचार्य, सचिव आयुष मंत्रालय वैद्य राजेश कोटेचा, अध्यक्ष आचार व पंजीयन बोर्ड भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग वैद्य राकेश शर्मा, अध्यक्ष अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन वैद्य देवेन्द्र त्रिगुणा, कुलपति राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान प्रो. संजीव शर्मा एवं अन्य कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही ।

इस अवसर पर आयुर्वेद एवं आयुर्वेद के क्षेत्र से संबंधित गतिविधियों में विशेष योगदान हेतु सूरजगढ़ के राजवैद्य स्व. छोटेलाल के परपौत्र वैद्य जयंत शर्मा को सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। सम्मान प्रतीक राष्ट्रीय आयुर्वैदिक संस्थान के कुलपति डॉ संजीव शर्मा, रस शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ अनुपम श्रीवास्तव, राजस्थान आयुर्वेद सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ बालकिशन मिश्र एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भवानी शंकर मिश्र की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin