[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्मदिन को लेकर‌ तारानगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्मदिन को लेकर‌ तारानगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक

राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्मदिन को लेकर‌ तारानगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

तारानगर/चूरू : प्रदेश कोषाध्यक्ष जमरदिन तेली सहित जिला अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा अख्तर खान, जिला प्रभारी असगर खान जोईया ने की शिरकत प्रतिपक्ष नेता रहे राजेंद्र राठौड़ के 21 अप्रैल को जन्मदिन को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक चौधरी धर्मशाला में जिलाध्यक्ष अख्तर खान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। भाजपा प्रत्याशी रहे राकेश जांगिड़, मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष जमरदिन तेली, नगर अध्यक्ष फारूक मिस्त्री, साबिर हुसैन मौजूद रहे।

भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने कहा राठौड़ सर्व समाज के सबसे सुहृदयी नेता रहे है। इनके जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में जाकर चुरु पुलिस लाइन में आशीर्वाद देना है। प्रदेश कोषाध्यक्ष जमरदिन तेली ने कहा अल्पसंख्यक समाज के लिए राजेंद्र राठौड़ हर समय तैयार रहे है। राजेंद्र राठौड़ बहुत सरल और आमजन के लिए सबसे आगे रहने वाले व्यक्तित्व है । जिलाध्यक्ष अख्तर खान ने कहा कि समाज को आगे बढ़कर राजेंद्र राठौड़ को 21 अप्रैल को आशीर्वाद देना है । इस अवसर पर जाकिर राठौड़, रुस्तम अली, अनवर अली, इलियास लगा, सरवर अली लुहार, गुलाबनबी लुहार, साबिर खान सहित अल्पसंख्यक समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin