[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंत्री जोराराम कुमावत का मंडावा में स्वागत:कार्यकर्ताओं से की मुलाकात और सुनी समस्याएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

मंत्री जोराराम कुमावत का मंडावा में स्वागत:कार्यकर्ताओं से की मुलाकात और सुनी समस्याएं

मंत्री जोराराम कुमावत का मंडावा में स्वागत:कार्यकर्ताओं से की मुलाकात और सुनी समस्याएं

मंडावा : पशुपालन, गोपालन, डेयरी और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत का बुधवार को मंडावा पहुंचे। मंडावा में भव्य स्वागत किया गया। मंत्री कुमावत झुंझुनूं की एक दिवसीय यात्रा पर जाते समय मंडावा बाईपास स्थित एक प्रतिष्ठान पर कुछ समय के लिए रुके। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

स्वागत समारोह का नेतृत्व रविकांत कुमावत, मोतीलाल कुमावत और महेंद्र चंदवा ने किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री को माला पहनाकर और राजस्थानी साफा ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने अपने नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मंत्री जोराराम कुमावत ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए संकल्पित है और पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने हेतु डेयरी उद्योग को बढ़ावा दे रही है। पशुपालकों को समय पर चारा, दवाइयां और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार देवस्थान विभाग के माध्यम से धार्मिक स्थलों के विकास को भी प्राथमिकता दे रही है।

इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी ले जाने में सहयोग करें।

मंत्री कुमावत का यह दौरा निजी कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर था। वे मंडावा से झुंझुनूं जाते समय बाबा गंगाराम धाम, श्री पंचदेव मंदिर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जा रहे थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin