हनुमान जयंती पर सुदंरकाण्ड का पाठ
हनुमान जयंती पर सुदंरकाण्ड का पाठ
खेतड़ी नगर : केसीसी के सनातन धर्म मंदिर में शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर श्री सनातन धर्म समिति के तत्वाधान में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पंड़ित सुमन तिवाड़ी ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान हनुमान की पूजा-पाठ कर सुंदर काण्ड पाठ का शुभारंभ किया। श्यामसिंह चौहान ने कहा कि सुंदरकांड पाठ से भक्तों के हर प्रकार के विघ्न दूर हो जाता है. भगवान हनुमान सभी भक्तों की रक्षा और कृपा करते हैं.कलियुग के जीवंत भगवान हनुमान ही है।
इस मौके पर श्यामसिंह चौहान, रामचंद नायक, राजेश दोचानिया, भंवरसिंह हांडा, बनवारीलाल, विजेश तिवाड़ी, रैणू, पूनम, सायर देवी, कमला, रंजना, नानची, शालिनी, र्किती, शगुन सहित महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया। सुंदरकांड पाठ के समापन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035600
