[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धमोरा गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़:परिवार को दी जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

धमोरा गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़:परिवार को दी जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

धमोरा गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़:परिवार को दी जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धमोरा गांव में बदमाशों द्वारा एक परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात को हुई। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने पिकअप गाड़ी से घर की दीवार तोड़ते हुए प्रवेश किया और उत्पात मचाया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित विष्णु सिंह ने थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे। उनके घर पर उस समय उनकी बहन संतोष कंवर, भाभी सुमन कंवर और भाई गोविंद सिंह मौजूद थे।

तभी दो पिकअप गाड़ियों में सवार करीब 10-15 लोग हथियारों से लैस होकर पहुंचे और घर पर हमला कर दिया। मुख्य गेट और चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, साथ ही पास की दुकान के गेट और दीवारों को भी तोड़ दिया गया। परिवार ने आरोपियों में से एक की पहचान नगेंद्र पुत्र भवानी सिंह के रूप में की है, जो उसी गांव का निवासी है। शिकायत में यह भी बताया गया कि हमलावरों ने विष्णु सिंह के टेंपो का आगे का शीशा तोड़ दिया और घर के बरामदे से करीब 2.5 क्विंटल मशहूर अनाज लूटकर ले गए।

यहीं नहीं, आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर पिकअप चढ़ाने की कोशिश की और जाते समय जान से मारने की धमकी दी। विष्णु सिंह ने पुलिस को आरोपी नगेंद्र द्वारा भेजे गए धमकी भरे वॉट्सऐप मैसेज की कॉपी भी सौंपी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में इस घटना के बाद भय का माहौल बना हुआ है और पीड़ित परिवार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin