[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:पेड़ से लटका मिला, कर्ज और मुकदमों से था परेशान; 2 साल बाद आया था गांव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:पेड़ से लटका मिला, कर्ज और मुकदमों से था परेशान; 2 साल बाद आया था गांव

पिलानी में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:पेड़ से लटका मिला, कर्ज और मुकदमों से था परेशान; 2 साल बाद आया था गांव

पिलानी : पिलानी के डुलानिया गांव में 24 वर्ष के युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान दीपक सोनी पुत्र बाबूलाल सोनी के रूप में हुई है। वह पिछले दो साल से अपने परिवार के संपर्क में नहीं था। गुरुवार रात को दीपक गांव लौटा। लेकिन वह अपने घर नहीं गया। उसने गांव के धाराणा जोहड़ में एक पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे खेतों की तरफ जा रहे लोगों ने शव को लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके से एक बैग और पानी की खाली बोतल बरामद की है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को पिलानी के एक निजी अस्पताल की मॉर्च्युरी में भेजा गया है। युवक के पिता बाबूलाल सोनी की गांव में ही ज्वैलरी शॉप है। परिवार में माता पिता के अलावा 4 बहनें और 2 भाई हैं।

मृतक के परिवार ने जयपुर की एक युवती और उसके परिवार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा पिलानी थाने में दर्ज कराया है। जिसमें बताया-जयपुर के करधनी थाने में उस युवती ने भी दीपक के खिलाफ मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजने और परेशान करने का केस दर्ज करवा रखा था। इस मामले में जयपुर पुलिस कई बार दीपक के घर आ चुकी थी। दीपक तीन साल पहले एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। उस दौरान कुछ लोगों के पैसे उस पर बकाया थे। इन पैसों को लेकर भी उस पर भारी दबाव बना हुआ था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin