[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंबेडकर जयंती पर सुजानगढ़ में निकलेगी महारैली:14 अप्रैल को सुबह 8 बजे नए बस डिपो से शुरू होगी रैली, कार्यकर्ताओं को बैठक में दी जिम्मेदारियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंबेडकर जयंती पर सुजानगढ़ में निकलेगी महारैली:14 अप्रैल को सुबह 8 बजे नए बस डिपो से शुरू होगी रैली, कार्यकर्ताओं को बैठक में दी जिम्मेदारियां

अंबेडकर जयंती पर सुजानगढ़ में निकलेगी महारैली:14 अप्रैल को सुबह 8 बजे नए बस डिपो से शुरू होगी रैली, कार्यकर्ताओं को बैठक में दी जिम्मेदारियां

चूरू : डॉ. बीआर अंबेडकर सेवा समिति के सुरजाराम डाबरिया की अध्यक्षता एवं भीम आर्मी संयोजक शशिकांत तेजस्वी की मौजूदगी में अंबेडकर भवन दुलिया बास में अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती महारैली के रूप में समारोहपूर्वक मनाए जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सुजानगढ़ शहर के विभिन्न वार्डों में अलग-अलग टीमें बनाकर उनको जिम्मेदारियां सौंपी गई। सुरजाराम डाबरिया ने बताया कि अंबेडकर जयंती पर नए बस डिपो से विशाल सुबह 8 बजे रैली रवाना होगी। जो अशोक स्तंभ सर्कल, रेलवे स्टेशन, पुराने बस स्टैंड, स्टेशन रोड होते हुए घंटाघर गांधी चौक पहुंचेगी। य

हां से रैली लाडनूं रोड पुलिया होकर कोर्ट चौराहा, नगर परिषद के सामने से होते हुए गांधी चौक पहुंचेगी। जहां समापन होगा। सर्वसमाज संघ के संयोजक तिलोक मेघवाल एडवोकेट ने रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों से पहुंचने का आह्वान किया। दीपाराम सांडेला ने बाबासाहेब की मूर्ति लगवाने की बात पर जोर दिया।

धर्मसिंह मीणा ने रैली में गर्मी को देखते हुए पूरी व्यवस्थाएं रखने की बात कही। गणेश मंडावरिया ने सुजानगढ़ के जनप्रतिनिधियों से आगे बढ़कर जयंती में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान हनुमान मेघवाल को महारैली आयोजन समिति संयोजन की जिम्मेवारी सौंपी गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin