[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस, वरिष्ट कार्यकर्ताओं का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस, वरिष्ट कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

खेतड़ी में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस, वरिष्ट कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : भारतीय जनता पार्टी खेतड़ी शहर मण्डल के तत्वाधान में 46 वां स्थापना दिवस मण्डल अध्यक्ष ज्योति भारद्वाज की अध्यक्षता व पूर्व मण्डल अध्यक्ष विश्वनाथ अग्रवाल के नेतृत्व में मनाया गया । सर्वप्रथम भारत माता ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात आपातकाल के समय जेल की यातना सहने वाले लोकतंत्र सेनानी व पूर्व मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट विश्वनाथ अग्रवाल का स्वागत वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विश्वभर शर्मा ने किया व अयोध्या में कार सेवक के रूप में गए देबूराम नायक के प्रतिनिधि रामानंद नायक, रामरतन सैनी प्रतिनिधि विद्याधर सैनी व कालीचरण गुप्ता का एडवोकेट अजीत सिंह तंवर, अशोक सोनी, बाबूलाल कुमावत, अमरचंद शर्मा, एडवोकेट सुभाष कुमावत आदि ने माला पहनाकर सम्मान किया । कार्यक्रम की प्रस्तावना कार्यक्रम संयोजक गजानंद कुमावत ने रखी । कार्यक्रम का संचालन सुभाष कुमावत ने किया। कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री राकेश राजोरिया, योगेश कपिल चौधरी, सांवर मल सैनी, किशोरी लाल सैनी, योगेश सैनी, मोतीलाल बथवाल, डालचंद सिंधी, कविता वर्मा, कविता शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin