[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत:परिजनों ने दो घंटे तक किया प्रदर्शन, मुआवजे और ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत:परिजनों ने दो घंटे तक किया प्रदर्शन, मुआवजे और ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग

रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत:परिजनों ने दो घंटे तक किया प्रदर्शन, मुआवजे और ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में रोडवेज बस डिपो के सामने हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गुरुवार की देर शाम को हुई इस घटना में युवक अपने भाई के घर से बाइक पर लौट रहा था। मृतक मुस्लिम लुहार (21) के परिजनों ने शुक्रवार को डीबी अस्पताल की मॉर्च्युरी के सामने प्रदर्शन किया। वार्ड पार्षद शाहरुख खान के नेतृत्व में लोगों ने रोडवेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की तीन प्रमुख मांगें थी। बस ड्राइवर की गिरफ्तारी, मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और ड्राइवर का लाइसेंस रद्द करना।

कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई दाऊद की शिकायत पर बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों की मांगों को उच्च अधिकारियों और राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा। लगभग दो घंटे की समझाइश के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22