[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : अगर दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो सब कुछ संभव : नीरजा मोदी, ‘नी रिप्लेसमेंट’ के बाद भाग लिया जयपुर मैराथन में। 5 किलोमीटर की दौड़ को किया तय समय में पूरा।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : अगर दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो सब कुछ संभव : नीरजा मोदी, ‘नी रिप्लेसमेंट’ के बाद भाग लिया जयपुर मैराथन में। 5 किलोमीटर की दौड़ को किया तय समय में पूरा।

अगर दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो सब कुछ संभव : नीरजा मोदी, 'नी रिप्लेसमेंट' के बाद भाग लिया जयपुर मैराथन में। 5 किलोमीटर की दौड़ को किया तय समय में पूरा।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : गुलाबी नगरी जयपुर एक बार फिर देश-विदेश के कई रनर्स के साथ कदम से कदम मिलाकर दौड़ता नजर आया। संस्कृति युवा संस्था, वर्ल्ड ट्रेड पार्क और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ आयोजित एयू जयपुर मैराथन का 14वां संस्करण पांच फरवरी को आयोजित किया गया। जिसमे एक लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। मैराथन में मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा, युवाओं में चर्चित अभिनेता सोनू सूद तथा रणविजय थे दोनों अभिनेताओं ने न केवल इस मैराथन में हिस्सा लिया बल्कि उन्होंने सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सजग रहने का मैसेज दिया।

जीवेम मैनेजिंग डायरेक्टर निरजा मोदी ने भी इस मैराथन में भाग लिया
उल्लेखनीय है कि 50 से 75 वर्ष की आयु के लोग जिनका घुटना रिप्लेसमेंट मणिपाल अस्पताल के डॉ. बी.आर.बगरिया की ओर से किया गया था, वे भी इस जयपुर मैराथन का हिस्सा बने, जिसमे जीवेम मैनेजिंग डायरेक्टर निरजा मोदी भी ने ‘नी रिप्लेसमेंट’ के बाद आज हुई मैराथन में अल्बर्ट हॉल से गांधी सर्किल तक की 5 किलोमीटर की दौड़ न केवल तय समय मे पूरी की बल्कि औरों को भी प्रोत्साहित किया इस अवसर पर जीवेम चेयरमैन डॉ दिलीप मोदी ने भी इस जयपुर मैराथन में भाग लिया। निरजा मोदी जिनको मणिपाल हॉस्पिटल के द्वारा भी सम्मानित किया गया।

मैराथन की जानकारी देते हुए नीरजा मोदी ने बताया कि इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य फिट इंडिया मूवमेंट के तहत बुजुर्गों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना है और जिनका अभी नी रिप्लेसमेंट हुआ है वो भी पहले की भांति ही चल और दौड़ सकते है। उन्होंने कहा अगर दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो सब कुछ हासिल किया जा सकता है आज इस मैराथन में एक श्रेणी ऐसे बुजुर्गों की थी जिन्होंने अपने घुटने का प्रत्यारोपण गत 10 वर्षों में करवाया है और वो सभी इस मैराथन का हिस्सा थे।

इस अवसर पर जीवेम चेयरमैन डॉ दिलीप मोदी ने मणिपाल हॉस्पिटल के बी आर बगड़िया को हजारों लोगो के सफल नी रिप्लेसमेंट करने के उपलक्ष्य में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नामित होने के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin