[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में सीवरेज पंप बनाने का विरोध:लोग बोले- जल और मल इकट्ठा होने से बीमारियां फैलेंगी, आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में सीवरेज पंप बनाने का विरोध:लोग बोले- जल और मल इकट्ठा होने से बीमारियां फैलेंगी, आंदोलन की चेतावनी दी

सीकर में सीवरेज पंप बनाने का विरोध:लोग बोले- जल और मल इकट्ठा होने से बीमारियां फैलेंगी, आंदोलन की चेतावनी दी

सीकर : सीकर के राधाकिशनपुरा में त्रिमूर्ति मंदिर के पास नगर परिषद की ओर से पानी की टंकी के नीचे सीवरेज पंप हाउस बनाया जा रहा है। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया और नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि वह किसी भी सूरत में सीवरेज पंप हाउस नहीं बनने देंगे।

रेलवे यूनियन के रिटायर्ड जनरल सेक्रेटरी आरके सिंह ने बताया- वार्ड-53 के अंदर सरकारी क्वार्टर के पास में पानी की टंकी है। इस टंकी के नीचे एक बड़ा सीवरेज पंप हाउस नगर परिषद द्वारा बनाया जा रहा है। इतनी बड़ी कॉलोनी के बीच में सीवरेज पंप हाउस बनाना बिल्कुल नियोचित नहीं है। इस पानी की टंकी से वार्ड 50, 51, 52 व 53 में पानी सप्लाई होता है। यहां टंकी के चारों तरफ बाउंड्री इसलिए बनाई गई है ताकि भविष्य में कभी यहां दूसरी पानी की टंकी बनाई जा सकें।

लेकिन अब यहां पर गंदे पानी का पंप हाउस बनाया जा रहा है। इससे जल और मल एक ही जगह इकट्ठा होगा। जिससे दूषित जल सप्लाई होगा और बीमारियां होंगी। पिपराली, नवलगढ़ व पूरे सीकर का पानी यहां इकट्ठा होगा और यहां से पंपिंग कर आगे ले जाया जाएगा। इस कार्य को तुरंत प्रभाव से रोका जाना चाहिए। लोगों ने सीवरेज पंप के निर्माण कार्य को नहीं रोकने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin