[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अब घर बैठे मिलेगा बिजली कनेक्शन:ऑफिस के नहीं लगाने होंगे चक्कर, डिस्कॉम के ‘बिजली मित्र’ ऐप पर ऑनलाइन पूरी होगी प्रक्रिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अब घर बैठे मिलेगा बिजली कनेक्शन:ऑफिस के नहीं लगाने होंगे चक्कर, डिस्कॉम के ‘बिजली मित्र’ ऐप पर ऑनलाइन पूरी होगी प्रक्रिया

अब घर बैठे मिलेगा बिजली कनेक्शन:ऑफिस के नहीं लगाने होंगे चक्कर, डिस्कॉम के 'बिजली मित्र' ऐप पर ऑनलाइन पूरी होगी प्रक्रिया

झुंझुनूं : बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब डिस्कॉम ने नए कनेक्शन के लिए ई-मित्र के जरिए होने वाली आवेदन प्रक्रिया को और आसान बना दिया है। नए कनेक्शन के लिए आवेदन की यह सुविधा ‘बिजली मित्र’ मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध है। बिजली कंपनियों द्वारा काम में लिए जा रहे ई-मित्र एप्लिकेशन को अब डिस्कॉम के ‘न्यू कनेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम मॉड्यूल’ से जोड़ा गया है।

कनेक्शन मॉनिटरिंग सिस्टम सुधरेगा, पेपरलेस सिस्टम को मिलेगी मजबूती

ई-मित्र एप्लिकेशन को ‘न्यू कनेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम मॉड्यूल’ से इंटीग्रेटेड किए जाने से कनेक्शन मॉनिटरिंग के काम में पारदर्शिता आएगी। डिस्कॉम चेयरमैन आरती डोगरा ने अपडेट प्रक्रिया को तत्काल लागू करने के लिए जयपुर, जोधपुर एवं अजमेर डिस्कॉम को आदेश जारी कर दिए हैं। इधर, तीनों बिजली कंपनियों ने प्रदेश में ‘बिजली मित्र’ ऐप के जरिए नए कनेक्शन सहित सभी तरह की ऑनलाइन प्रक्रिया लागू कर दी है।

ऑनलाइन ही पूरी की जाएंगी सभी प्रक्रियाएं

अब ई-मित्र पर आवेदन के साथ ही डिस्कॉम कार्मिकों के स्तर पर की जाने वाली इंस्पेक्शन, डिमांड नोट जारी करने सहित सभी प्रक्रियाएं भी ऑनलाइन ही पूरी की जाएंगी। अब बिजली कंपनियों का फील्ड स्टाफ किसी भी आवेदन पर एस्टीमेट तैयार कर कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी करेगा। उल्लेखनीय है बिजली बिल जमा कराने, कनेक्शन के लिए आवेदन तथा अन्य सेवाओं के भुगतान संबंधी सेवाएं ई-मित्र पर पहले से ही उपलब्ध हैं।

नए कनेक्शन के लिए आवेदन के बाद साइट सत्यापन

मोबाइल एप्लिकेशन को भी एनसीएमएस के साथ एकीकृत कर दिया गया है। इससे नए कनेक्शन की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तथा एस्टीमेट मौके पर ही तैयार किया जाएगा। जेईएन साइट वेरिफिकेशन एप और एनसीएमएस के जोड़े जाने से ऑन साइट जांच में पारदर्शिता आएगी और समय की बचत भी होगी।

ई-मित्र एप्लिकेशन के एनसीएमएस मॉड्यूल से जुड़े नहीं होने के कारण आवेदकों को सभी तरह के दस्तावेज की हार्ड कॉपी लेकर डिस्कॉम कार्यालय जाना पड़ता था। अब उपभोक्ता को आवेदन के बाद सब डिवीजन कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

अपडेट ऑनलाइन सिस्टम लागू

मुख्य अभियंता महेश टीबड़ा ने बताया कि डिस्कॉम द्वारा बिजली कनेक्शन सहित उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए अपडेट ऑनलाइन सिस्टम लागू करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। इससे नए कनेक्शन के आवेदन से लेकर सभी तरह की प्रक्रिया में आसानी होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin