[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोनालिसा की फिल्म का डायरेक्टर रेप में गिरफ्तार:युवती का आरोप- सनोज मिश्रा ने हीरोइन बनाने का लालच दिया; 3 बार अबॉर्शन कराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराज्य

मोनालिसा की फिल्म का डायरेक्टर रेप में गिरफ्तार:युवती का आरोप- सनोज मिश्रा ने हीरोइन बनाने का लालच दिया; 3 बार अबॉर्शन कराया

मोनालिसा की फिल्म का डायरेक्टर रेप में गिरफ्तार:युवती का आरोप- सनोज मिश्रा ने हीरोइन बनाने का लालच दिया; 3 बार अबॉर्शन कराया

मध्यप्रदेश : मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा (45) को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मोनालिसा मध्यप्रदेश के महेश्वर की रहने वाली है। प्रयागराज महाकुंभ में वह माला बेचने के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उसे फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था।

28 साल की एक महिला ने सनोज मिश्रा पर रेप, हमला, अबॉर्शन कराने के लिए मजबूर करने और धमकी देने का आरोप लगाया था। वह पिछले 4 साल से मिश्रा के साथ मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में थी।

महिला का आरोप है कि उसे 3 बार जबरन गर्भपात करवाने के लिए मजबूर किया गया। 18 फरवरी, 2025 को डायरेक्टर उसे दिल्ली के नबी करीम इलाके में स्थित होटल शिवा ले गया। वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब उसने शादी करने का वादा पूरा नहीं किया, तो पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने यूपी के मुजफ्फरनगर से अबॉर्शन से जुड़े मेडिकल दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी

दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका पहले ही खारिज कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने 30 मार्च, 2024 को गाजियाबाद से सनोज मिश्रा (45) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहता है।

पीड़िता बोली- डायरेक्‍टर ने आत्‍महत्‍या की धमकी दी

28 साल युवती ने शिकायत में बताया- साल 2020 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए डायरेक्टर सनोज से पहचान हुई थी। उस समय मैं झांसी में रहती थी। कुछ समय तक हमारे बीच बातचीत होती रही।

डायरेक्टर ने 17 जून, 2021 को फोन कर बताया कि वो झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचा है। जब सामाजिक दबाव का हवाला देते हुए मैंने मिलने से इनकार किया, तो उसने आत्महत्या करने की धमकी दी। डर की वजह से मैं उससे मिलने चली गई। अगले दिन 18 जून, 2021 को उसने फिर फोन किया और मुझे रेलवे स्टेशन बुलाया।

मोनालिसा के महाकुंभ छोड़ने के बाद सनोज मिश्रा फिल्म का ऑफर लेकर उसके घर पहुंचे थे।
मोनालिसा के महाकुंभ छोड़ने के बाद सनोज मिश्रा फिल्म का ऑफर लेकर उसके घर पहुंचे थे।

नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया, वीडियो-फोटो भी बनाए

पीड़िता का कहना है कि झांसी से सनोज मिश्रा उसे रिसॉर्ट ले गया। यहां नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया। यही नहीं, वीडियो-फोटो भी बना लिए। धमकी दी कि अगर विरोध किया, तो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगह बुलाकर रेप किया। उसे फिल्मों में काम दिलाने का लालच भी दिया। इसी उम्मीद में वह मुंबई आ गई और सनोज के साथ रहने लगी। इस दौरान उसने कई बार मारपीट भी की। पीड़िता का आरोप है कि सनोज ने 3 बार गर्भपात भी कराया। फरवरी, 2025 में उसे छोड़ दिया।

3-4 दिन पहले मोनालिसा केरल में कई इवेंट में सनोज मिश्रा के साथ शामिल हुई थी।
3-4 दिन पहले मोनालिसा केरल में कई इवेंट में सनोज मिश्रा के साथ शामिल हुई थी।

‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मोनालिसा को दिया ऑफर

महाकुंभ- 2025 के दौरान वायरल हुई मोनालिसा को सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म ऑफर की थी। इसके बाद से ही वह सुर्खियों में आ गए थे। ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मोनालिसा अनुपम खेर की बेटी का किरदार निभाएंगी। एक महीने पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है।

रिजवी ने कहा था- मिश्रा कई लड़कियों को फंसा चुके

गर्ल मोनालिसा को फिल्म का ऑफर करने के बाद सुर्खियों में आए सनोज मिश्रा से जुड़े विवाद भी सामने आने लगे थे। उनकी पिछली फिल्म के प्रोड्यूसर वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी ने तो यहां तक आरोप लगाए थे कि मिश्रा शराबी हैं। वह मोनालिसा से पहले कई लड़कियों को फंसा चुके हैं। अब आदिवासी लड़की का फायदा उठाना चाहते हैं।

इस पर सनोज ने मीडिया से कहा था- मैंने एक साल पहले “द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल” फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में वसीम रिजवी मेरे साथ पार्टनर थे। पार्टनरशिप में होने के बाद भी फिल्म से जुड़ी सारी डील रिजवी ने खुद ही कर ली। इसके बाद पिक्चर को बेचकर जो भी पैसा मिला, वो लेकर फरार हो गया।

युवती ने रिजवी पर लगाए भड़काने के आरोप

इस बीच डायरेक्टर के खिलाफ रेप समेत अन्य मामलों में एफआईआर कराने वाली युवती ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उसने कहा कि मैं सनोज मिश्रा के साथ में 5 साल से काम कर रही हूं। मैं उनके साथ रहती हूं। हमारे बीच काफी टाइम से झगड़े चल रहे थे। इस बीच उनके कट्‌टर दुश्मन वसीम रिजवी ने मुझे बहुत भड़काया।

जब महाकुंभ की वायरल गर्ल आई तो सब दुश्मन जाग गए। उन लोगों ने मुझे भड़काना शुरू कर दिया। वसीम रिजवी, हाईकोर्ट में वकील समेत अन्य लोगों ने षड्यंत्र का शिकार बनाया। मैं उनके बहकावे में आ गई। गुस्से में आकर मैंने सनोज के खिलाफ एफआईआर करा दी।

इन लोगों ने मुझे इमोशनली ब्लैकमेल किया। मैं जब एफआईआर कराने पहुंची तो इन लोगों ने महिला वकील से झूठी रेप, हमले की धाराएं भी लिखवा दी। जब मैंने विरोध किया तो उन्होंने कहा कि इससे तुम्हारा केस मजबूत हो जाएगा। इसके बाद महिला वकील मुझे 164 के बयान दर्ज करवाने कोर्ट ले गई।

जब मुझे गलती का एहसास हुआ। मैं मैडम के पास गई और कहा कि मुझे केस वापस लेना है। तब ये सभी लोग मुझे डराने और धमकाने लगे। जान से मारने की धमकी देते हैं। मेरे साथ कोई रेप नहीं हुआ है। मैं अपनी मर्जी से उनके साथ रहती थी। इन सबके पीछे वसीम रिजवी है। वो ही भड़काने में लगा है। इस मामले की जांच होगी चाहिए।

रिजवी बोले- मेरा केस से लेना-देना नहीं

वसीम रिजवी ने दैनिक भास्कर से कहा कि युवती ने एफआईआर करा दी। इसके बाद डायरेक्टर सनोज को पटा लिया। अब वह कर क्या सकती है। एफआईआर उसने कराई। अबॉर्शन के आरोप उसने लगाए। केस भी दर्ज करवाया। 164 के जो बयान मजिस्ट्रेट के सामने होते हैं, वह भी खुद ने ही दिए। वो तो कोई धमकाकर नहीं दिलवा सकता।

अब जब दोनों में राजीनामा हो गया तो क्या करें। यह उनका निजी मामला है। युवती के दबाव डालने के आरोप पर उन्होंने कहा कि हमारी कोई बातचीत नहीं होती। मेरा इस केस से कोई लेना-देना नहीं है।

मोनालिसा के घर वाले बोले- हमें FIR की जानकारी नहीं

मोनालिसा के बड़े पिता विजय भोंसले का कहना है कि हमें डायरेक्टर सनोज मिश्रा के मामले की कोई जानकारी नहीं है। हमारी तरफ से मोनालिसा की इंदौर में पढ़ाई के साथ फिल्म संबंधी ट्रेनिंग चल रही है। हमारे लिए तो डायरेक्टर एक अच्छे इंसान है। हमें ऐसी कोई शिकायत नहीं है। अगर कोई समस्या आएगी तो सरकार और मीडिया को बताएंगे।

इस मामले में हुई गिरफ्तारी
अब निर्देशक को जिस मामले में गिरफ्तार किया गया है वह 18 फरवरी 2025 का है। आरोप है कि सनोज ने इस साल फिर उस पीड़िता से मुलाकात की और उसे नई दिल्ली के नबी करीम स्थित होटल शिवा में लेकर गए। निर्देशक पर आरोप है कि इस दौरान उन्होंने फिर से महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे छोड़ दिया।

साथ ही उसे धमकी दी कि अगर उसने शिकायत दर्ज कराई तो वह उसके अश्लील वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इसके बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। पहले से इस मामले को देख रहे दिल्ली उच्च न्यायालय ने सनोज मिश्रा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है।

इस वजह से भी चर्चा में हैं सनोज
महाकुंभ 2025 के दौरान सनोज मिश्रा अचानक चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा को फिल्म ऑफर की थी। सनोज पर लगातार कई तरह के आरोप लगते रहे हैं। इससे पहले भी सनोज के पूर्व साथी और फिल्म प्रोड्यूसर वसीम रिजवी ने उन पर कई आरोप लगाए हैं, जिनमें से एक यह है कि डायरेक्टर ने मोनालिसा को अपने जाल में फंसा लिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22