[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साप्ताहिक समीक्षा बैठक : राजस्थान दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

साप्ताहिक समीक्षा बैठक : राजस्थान दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के निर्देश

साप्ताहिक समीक्षा बैठक : राजस्थान दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के निर्देश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : जिला कलेक्टर रामावतार मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने बताया कि राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में सप्ताहभर विभिन्न विभागों द्वारा अनेको गतिविधियों को आयोजन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे समय रहते कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने 30 मार्च को राजस्थान दिवस के अवसर पर मुख्य सड़कों एवं भवनों पर रोशनी करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने पेयजल, विद्युत आपूर्ति और मौसमी बीमारियों की स्थिति का जायजा लिया। नगरीय निकायों के लंबित बिजली बिलों के भुगतान को लेकर जिला कलक्टर ने निर्देश जारी किए ।

यह रहे मौजूद
बैठक में एडीएम अजय कुमार आर्य, सांख्यिकी विभाग की सहायक निदेशक पूनम कटेवा, सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक घनश्याम गोयल, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनसूईया, सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल पूनिया, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक देवेंद्र चौधरी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ सुरेश सुरा, उद्योग विभाग के प्रबंधक अभिषेक चौपदार, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बृजेंद्र राठौड़ सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin